BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 4:38 pm
KHABAR : अटल जयंती पर नीमच पहुंचे भगवान परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को किया संबोधित, प्रदर्शनी का शुभारंभ कर किया अवलोक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार बुधवार को नीमच पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान परमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मोर्चा कार्यकर्ता रैली के रूप में भाजपा कार्यालय तपोभूमि पहुंचे।

भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ एवं अवलोकन प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, प्रदेश कार्यालय मंत्री गोखुल खंडाले, जिला महामंत्री धन सिंह कैथवास तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE