BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 6:36 pm
KHABAR : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन नीमच में संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने की कार्यक्रम में शिरकत, भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार नीमच पहुंचे और भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आयोजित अटल स्मृति वर्ष कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, कार्यालय मंत्री गोखुल खंडाले, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, और मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संस्थान को संबोधित करते हुए भगवान परमार ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग की सच्ची हितैषी सरकार है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न दिलाया और उनके बताए मार्गदर्शन पर चलकर देश का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि अटल स्मृति वर्ष का उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल जी के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से परिचित कराना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने अपने संबोधन में अटल जी के जीवन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण का आदर्श है जिसे जन-जन तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में मोर्चा द्वारा जिले में किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE