नीमच। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित गांव जमुनिया खुर्द में 1 जनवरी से 7 जनवरी 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा।
कथा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। गांव में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं, जिससे उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। कथा श्री अंबाजी धाम, निपानिया के मुखारविंद द्वारा की जाएगी।
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें।