नीमच। शहर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर रविवार को सेवा दल द्वारा प्रति माह की परंपरा के अनुसार महीने के अंतिम रविवार को ध्वजारोहण किया गया। संयोगवश आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस भी रहा, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यालय पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। सेवा दल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
सेवा दल पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस को संगठित और मजबूत करने में सेवा दल की अहम भूमिका रही है तथा वह समय-समय पर जनता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में जिले में एक बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनिल चौरसिया, रमेश जायसवाल, हरीश दुआ, बेबी मेहरा, आशा सांभर, इलियास कुरैशी, मुकेश कालरा, जावेद दुर्रानी, श्रीराम शिवहरे, सलीम खान, पंकज एरन सहित सेवा दल व कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।