BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 3:57 pm
KHABAR : नीमच में कांग्रेस स्थापना दिवस एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित, उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लिया लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवक कांग्रेस द्वारा रविवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में स्थापना दिवस एवं पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस की लड़ाई किसी एक चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है।

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घनघोरिया ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासन में वैचारिक पतन तेजी से बढ़ा है। मनरेगा जैसी गरीब और मजदूरों की जीवनरेखा को समाप्त कर उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधीजी की विचारधारा को कमजोर करने तथा वोट चोरी के माध्यम से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच और संविधान को कमजोर करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की व्यवस्था अराजक हो चुकी है और आम जनता इससे त्रस्त है।

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी शिव चौहान ने कांग्रेस के 140 वर्षों के संघर्षपूर्ण इतिहास को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई से लेकर राष्ट्र निर्माण तक कांग्रेस ने अभूतपूर्व बलिदान दिए हैं, जबकि देश की स्वतंत्रता में भाजपा का कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश की विरासत को बेच रही है और युवा बेरोजगारी की आग में झुलस रहे हैं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत और धरोहर है। सकारात्मक राजनीति के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने मनरेगा की मूल भावना और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए शीघ्र ही बड़े जनआंदोलन की घोषणा की।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कांठेड़ एवं अनिल चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के नवनिर्वाचित एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों तथा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही वर्ष 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ जेल जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान कर उनके संघर्ष को नमन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन बृजेश सक्सेना ने किया। समारोह में मन्नू बना बांगरेड, समंदर पटेल, मंगेश संघई, मोनू लॉक्स, ओम दीवान, महेश वीरवाल, योगेश प्रजापत, नाथू सिंह राठौर, विजय शंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE