BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2025, 7:59 pm
KHABAR : श्री भीलेश्वर महादेव मंदिर निर्माण को लेकर भील समाज एकजुट, बैठक में निर्माण को गति देने भील समाज ने की रणनीति तैयार, सहयोग का किया आह्वान, पढ़े मोहन नागदा की खबर

Share On:-

रामपुरा। रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बिलवास के समीप पगारा विस्थापित गांव में विराजित श्री भीलेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर रविवार को भीलेश्वर महादेव मंदिर निर्माण समिति एवं भील समाज के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मंदिर निर्माण की प्रगति, आगामी योजनाओं एवं समाज की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भील समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा जनजातीय समाज के लिए संचालित भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं श्री टंट्या भील स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन से प्राप्त योजनाओं से संबंधित पंपलेट समाज के युवाओं को वितरित किए गए, जिससे वे स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें और अपने गांवों को आत्मनिर्भर बना सकें।

बैठक में यह भी बताया गया कि श्री भीलेश्वर महादेव मंदिर निर्माण समिति द्वारा एक लकी ड्रा योजना संचालित की जा रही है। योजना से प्राप्त राशि में से उपहार वितरण के पश्चात शेष संपूर्ण धनराशि मंदिर निर्माण एवं विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। समाजजनों से इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आग्रह किया गया।

वक्ताओं ने युवाओं से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं का रोजगार प्रारंभ करने एवं अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ने की अपील की।

बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खटकी, बद्रीलाल महुनिया, पवन भील, जनपद सदस्य दारूराम भील, श्यामलाल (जमालपुरा), उप सरपंच रामचंद्र, दिनेश टामोटी, अर्जुन राठौड़, बंटी लाल रडार, प्रहलाद माडोतिया सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे।

अंत में समिति की ओर से बैठक को सफल बनाने के लिए सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE