नीमच। गत दिवस दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, गांधी भवन, नीमच में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 140वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में मैं स्वयं तथा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री यश लखन घनघोरिया जी उपस्थित थे।
आपके द्वारा उक्त कार्यक्रम के दौरान अमर्यादित एवं अशोभनीय आचरण किया गया तथा असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए संगठन विरोधी नारेबाजी की गई। जबकि कांग्रेस पार्टी सदैव सामाजिक समरसता, सभ्यता एवं संवाद की पक्षधर रही है।
आपके इस आचरण को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा गंभीरता से लिया गया है। आपका उक्त कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। अतः यह स्पष्ट किया जाए कि आपके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
उक्त संदर्भ में आपको निर्देशित किया जाता है कि इस नोटिस की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण पत्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को प्रस्तुत करें।
निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण अप्राप्त रहने अथवा असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में, आपके विरुद्ध एकपक्षीय संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।