नीमच। सुशासन दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, नीमच (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच की राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं वैचारिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में सुशासन विषय पर विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए, जिसमें उमेद सिंह प्रथम तथा दिव्या माली द्वितीय स्थान पर रहीं।
वहीं रंगोली प्रतियोगिता में दिव्यांशु धाकड़ ने प्रथम, दिव्या माली ने द्वितीय एवं चंचल सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत की ओर से ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रभावती भावसार, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.सी. जैन तथा अध्यक्षता डॉ. कमलेश पाटीदार ने की। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार कसवा (एनएसएस अधिकारी) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. सोनू चौहान, डॉ. रेखा साहू, डॉ. मीनल नागदा, डॉ. कल्याण सिंह वासुनिया एवं डॉ. देवी सिंह राठौर सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुशासन, नैतिक मूल्यों एवं नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।