नीमच। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नीमच आगमन को लेकर युवा व कार्यकता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वनांचल क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नीमच की ओर रवाना हुए। अटल युवा सम्मेलन को लेकर युवा मोर्चा में खासा उत्साह और सक्रियता नजर आ रही है।