BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2025, 3:33 pm
BIG NEWS : बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर का नीमच दौरा, विशाल रोड़ शो में जगह जगह कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम नीमच आगमन पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह और उमंग देखने को मिली। इस अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित भव्य और ऐतिहासिक रोड शो ने पूरे नीमच को उत्सव में बदल दिया।


रोड शो की शुरुआत मनासा रोड स्थित पीजी कॉलेज से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। स्वागत के लिए जगह-जगह भव्य मंच, होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और जयघोष के साथ श्याम टेलर का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।


रोड शो में युवाओं की भारी भागीदारी रही। पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप के समीप जेसीबी से की गई पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी ने माहौल को जोश और उल्लास से भर दिया। डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों के बीच पूरा शहर भाजपा और भाजयुमो के रंग में रंगा नजर आया।


इस अवसर पर श्याम टेलर ने युवा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है।”


पूरा रोड शो विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत हरित, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी श्याम टेलर का स्वागत किया।


भव्य रोड शो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए भारत माता चौराहा फोर ज़ीरो पर संपन्न होगा, जिसके बाद तपोभूमि भाजपा कार्यालय में श्याम टेलर पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधन देंगे।


भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीमच में हुआ यह ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा की एकजुटता, शक्ति और युवाओं के जोश का स्पष्ट उदाहरण बन गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE