खरगोन। नववर्ष के पावन अवसर पर कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम बालसमुद में गुरुवार से संगीतमय श्रीराम कथा के 9 दिवसीय भव्य आयोजन का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन सकल हिंदू समाज के सामूहिक सहयोग एवं श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वावधान में कुनबी पटेल समाज धर्मशाला परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा,शुभारंभ अवसर पर राम मंदिर चौक से भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई, जो बस स्टैंड, साटकूर मार्ग होते हुए बाजार चौक स्थित कथा स्थल (पटेल धर्मशाला परिसर) पहुंची। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
पूरे मार्ग में शोभायात्रा का जगहदृजगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रथ पर बलगांव भूतेश्वर महादेव मंदिर के संत मोनी बापू एवं कथा वाचक दादू महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज से महिलादृपुरुषों व बच्चों की बड़ी संख्या ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की,शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संभाली गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।