नीमच। जावद थाना अंतर्गत जगेपुर और मोरवन के बीच सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय राकेश सिंह की बीती शाम मौत हो गई। मृतक का आज नीमच जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बावल निवासी राकेश सिंह को कल सड़क दुर्घटना के बाद शाम लगभग 5.30 बजे नीमच जिला अस्पताल लाया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

राकेश सिंह मूलतः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चेनपुरिया गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
