BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 6:06 pm
KHABAR : भागीरथपुरा जल संकट को लेकर युवक कांग्रेस का नीमच के विजय टॉकीज चौराहा पर प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित ड्रेनेज पानी की आपूर्ति से हुई मौतों और इसके बाद मीडिया के समक्ष की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला युवक कांग्रेस नीमच द्वारा शुक्रवार को विजय टॉकीज स्थित प्लेटिनम चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण लेकिन आक्रोशपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और नगर निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। युवक कांग्रेस का आरोप है कि दूषित व जहरीला पानी पीने से महिलाओं, पुरुषों और मासूम बच्चों सहित कई लोग बीमार हुए हैं, जबकि अब तक 15 निर्दाेष लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती होकर जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

युवक कांग्रेस ने इस मामले को शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता बताते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनमोहन सिंह शक्तावत (मन्नू बाना बाँगरेड़) ने कहा कि इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी के बावजूद जिम्मेदार मंत्री का असंवेदनशील रवैया और मीडिया से किया गया दुर्व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। युवक कांग्रेस इस प्रकार के रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

पुतला दहन के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, राकेश सोनकर, यश लोहार सहित युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तथा पीड़ितों को उचित मुआवजा और सुरक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE