शामगढ़। ग्राम देवरी के अंतर्गत हुए छोटे से विवाद को ग्रामीणों ने आपसी बातचीत और समझौते के जरिए सुलझा लिया है। दोनों पक्षों के बीच अब पूरी तरह से शांति और सामंजस्य स्थापित हो गया है।
इस मामले में शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की सूझबूझ और सक्रिय भूमिका ने स्थिति को बिगड़ने से रोका। उनका त्वरित हस्तक्षेप और समझाने का तरीका विवाद को बढ़ने से रोकने में अहम साबित हुआ।
स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे छोटे मामलों को समय रहते निपटाना समाज में विश्वास और सौहार्द को बढ़ावा देता है।