नीमच। इंदौर में दूषित पानी से हुई 15 मौतों और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, नीमच द्वारा प्रदेश स्तरीय “घंटा बजाओदृसोई सरकार जगाओ” विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
कांग्रेस द्वारा नीमच जिले की तीनों विधानसभाओं में भाजपा विधायकों के आवासों के बाहर यह विरोध प्रदर्शन पूरी तरह गांधीवादी एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।
कार्यक्रम रविवार, 4 जनवरी 2026 को दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा। नीमच में गांधी भवन, मनासा में कृषि उपज मंडी गेट तथा जावद में बस स्टैंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया जाएगा।
कांग्रेस ने समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ताओं से अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर विरोध को मजबूती देने की अपील की है।