BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2026, 3:11 pm
BIG NEWS : इंदौर जलकांड को लेकर मंदसौर में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ’ आंदोलन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले पर हंगामा, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और नगरीय प्रशासन मंत्री के विवादित बयान के विरोध में रविवार को मंदसौर में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेस ने ‘घंटा बजाओ’ आंदोलन के तहत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं सांसद सुधीर गुप्ता के आवास का घेराव किया। इस दौरान डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

डिप्टी सीएम के बंगले पर पुलिस से झड़प, लगे मुर्दाबाद के नारे-
मंदसौर विधायक विपिन जैन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निवास पहुंचे। पुलिस द्वारा पहले से बैरिकेडिंग की गई थी। जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस से उनकी बहस और झूमाझटकी हो गई। कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पार कर बंगले के गेट तक पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान “जगदीश देवड़ा मुर्दाबाद” और “जगदीश देवड़ा डरता है, पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे लगाए गए।

सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर भी किया विरोध प्रदर्शन-
इससे पहले दोपहर में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पहुंचे। यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन कार्यकर्ता गेट तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने घंटा और थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर भी भाजपा विधायकों के आवास के बाहर इसी तरह प्रदर्शन किया गया।

मंत्री की भाषा असंवेदनशील, मुख्यमंत्री दें इस्तीफा दृ कांग्रेस
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि इंदौर की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हो रही है, जबकि सरकार के मंत्री असंवेदनशील और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी तरीके से सोई हुई सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE