झालावाड़। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगामी दिनों में शीत लहर एवं बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झालावाड़ जिले के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में संचालित कक्षा 01 से 08 तक के छात्र-छात्राओं के लिए 06 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा ने बताया कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। विद्यालयों का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ पूर्ववत कार्य करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।