रतलाम। इंदौर में दूषित पेयजल के कारण 17 लोगों की मौत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस मंगलवार को विरोध जताएगी। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास का घेराव करेगी। इसके पहले मृत लोगों को शहीद चौक पर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कांग्रेस बोली- मौतों पर भी मंत्री निम्न स्तर की भाषा बोल रहे
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि इंदौर में दूषित पेयजल के कारण आज भी कई लोग जीवनदृमृत्यु से संघर्ष कर रहे है। इस गंभीर और संवेदनशील समय में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा निम्न स्तर के शब्दों का प्रयोग किए जाने तथा प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की जवाबदारी नहीं लेने पर गहरा रोष है।
मंत्री चौतन्य काश्यप के आवास पर प्रदर्शन
इसी के विरोध में मंगलवार को रतलाम में शहर जिला और सभी मोर्चा संगठनों कांग्रेस द्वारा घंटा बजाओ आंदोलन किया जाएगा। 6 जनवरी की दोपहर 12.15 बजे शहीद चौक पर इंदौर जल त्रासदी में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके पश्चात न्यू रोड, दो बत्ती चौराहा और स्टेशन रोड होते हुए स्थानीय मंत्री चौतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।