इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले के बाद आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, ऊषा नायडू एवं सज्जन वर्मा मृतक परिवारों से मिलने के लिए भागीरथपुरा पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
पुलिस द्वारा इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।
एसीपी राम स्नेही मिश्रा ने बताया कि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। कांग्रेस नेताओं द्वारा केवल मृतकों के परिजनों से मुलाकात की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
वहीं कांग्रेस नेता अमित यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, ऊषा नायडू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई प्रदर्शन नहीं है, बल्कि शोक संतप्त परिवारों से संवेदना व्यक्त करने का पहुंचेंगे है।