नीमच। सत्यम ज्वैलर्स के संचालक बहादुर सोनी के निधन के बाद उनकी दुकान में जमा पूंजी और जेवरात वापस पाने के लिए निवेशकों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आज मंगलवार को दुकान का ताला खुलवाकर जांच शुरू की।

मौके पर मौजूद निवेशकों का कहना है कि उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि उच्च अधिकारियों ने पहले स्पष्ट किया था कि जब भी दुकान खोली जाएगी, पुलिस के साथ मीडिया और निवेशकों को भी अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है, लेकिन निवेशक और मीडिया अभी भी दुकान के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं।
