BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 4:05 pm
REPORT : जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर, एडीएम, सीईओ ने 46 लोगों की सुनी समस्याएं, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, बोली- सभी पटवारी अपने-अपने मुख्यालय पर रहकर लोगों की समस्या सुने, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई।  जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने ऑनलाइन वीसी से जुड़े हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी को निर्देशित किया कि सभी पटवारी अपने-अपने हल्का मुख्यालय पर रहे तथा जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्या को सुने  मुख्यालय पर रहकर सीमांकन, बटवारा, फार्मर रजिस्ट्री, ई केवाईसी इत्यादि काम करें तथा लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान करें।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने 46 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। थड़ोद निवासी  रनवीर सिंह ने बंद किये गए सरकारी रास्‍ते को चालु करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर त‍हसीलदार मल्‍हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। भैसोदामण्‍डी  निवासी सीमा ने सरकारी रोड़ से अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम गरोठ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  अफजलपुर निवासी गनी ने एसआईआर में सही जानकारी इंद्राज करने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर एसडीएम मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आर्थिक सहायता दिलवाने, कब्‍जा हटवाने, इलेक्‍ट्रीक सायकल प्रदाय करने, नामांतरण में नाम लिखवाने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, भूमि आवंटित करने एवं आवासीय प्‍लाट भूखंड में जांच करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE