चित्तौड़गढ़। एकल अभियान द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया।
यह जानकारी देते हुए विजयपुर प्रमुख उदय लाल जटिया ने बताया कि कड़ाके की सर्दी को देखते हुए वनवासी गांव सूरत सिंह जी का खेड़ा में एकल विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को एकल अभियान के संभाग अध्यक्ष धर्मपाल गोयल भाग अध्यक्ष देवीलाल गाडरी तथा एकल ग्रामोत्थान हेड मनोज वैष्णव द्वारा 51 ऊनी वस्त्रो का वितरण बच्चों को किया गया। जिससे बच्चे और अभिभावक प्रसन्न हो गए। एकल अभियान के कार्यक्रम द्वारा विभिन्न दानदाताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में लगभग 1000 से अधिक का वितरण किया गया है। संभाग अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने समाज से आह्वान किया है कि अपने आसपास की बस्तियां जहां के लोग कड़ाके की ठंड में अपने बच्चों के लिए ऊनी वस्त्र नहीं खरीद सकते हैं उनकी मदद करें अपने बच्चों के पुराने उन्हें वस्त्र एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के पास जमा करें ताकि वह जरूरतमंद बच्चों तक पहुंच सके। कार्यक्रम में उदयलाल जटिया संजय शर्मा महिपाल सिंह चुंडावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।