खरगोन। जिले के कसरावद तहसील की ग्राम पंचायत खलबुजुर्ग के ग्रामीणों ने कसरावद एसडीएम सत्येंद्र बैरवा को एक लिखित शिकायती आवेदन दिया हे। उक्त आवेदन मे बताया गया है। की ग्राम पंचायत के द्वारा ग्राम की पेयजल व्यवस्था के लिए राम मंदिर घाट नर्मदा नदी पर जो मोटर पम्प रखा गया हे। उस जगह पर नदी में नालियों का गंदा पानी छोड़ने के कारण पेयजल दूषित हो रहा हे। जिसका ग्रामवासियों के स्वास्थ पर बुरा असर हो रहा हे। लापरवाही के चलते ऐसा ना हो कोई बड़ा हादसा हो समय रहते इसे दुरुस्त किया जाए ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना हो। वहीआवेदन में बताया गया हे की। राम मंदिर घाट पर प्रतिदिन एवं त्योहार पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते हे ऐसी दशा में धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचती हे। ग्रामीणों ने मांग की हे। की उक्त मामले पर शीघ्र कार्यवाही कर समस्या का निवारण किया जाए।