निंबाहेड़ा। नव नियुक्त चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने अपने सह अधिवक्ताओं सहित राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं नियुक्ति हेतु आभार व्यक्त किया।
सोलंकी के सह अधिवक्ताओं ने कहा कि सोलंकी की नियुक्ति कांग्रेस संगठन को विधिक रूप से सशक्त बनाने तथा आमजन को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने नव नियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संविधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिवक्ता फ़हीम खान बक्सी, नदीम खान, अरविंद गोयल, साजिद अली, अबरार अहमद, राजेश सोलंकी, निशांत मेहता, सत्यनारायण सालवी, महावीर, अब्दुल गफ्फार, महबूब खान, शुभम छाजेड़, मदन कराड़िया, मुकेश खटीक, शंभुलाल तेली, रामलाल अहीर, अमरचंद धाकड़, दशरथ कुमावत, कौशल भाराड़िया सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।