इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मृतक परिवारों से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा सहित कई नेता मौजूद रहे।
जीतू पटवारी ने कहा कि दूषित पानी से हुई मौतों की जिम्मेदार सरकार है। इंदौर रहने लायक नहीं बचा, सरकार मौतों के आंकड़े छुपा रही है। उन्होंने महापौर को सस्पेंड करने, गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज करने, सीएम व प्रभारी मंत्री से माफी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की।
उमंग सिंगार ने कहा कि सरकार इस घटना में आंकड़े छिपा रही है, पूरी जिम्मेदारी सरकार की है।
सज्जन वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवारों का कहना है कि जहरीले पानी से मौत हुई और प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा।
शोभा ओझा ने सरकार, विधायक और महापौर को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन पीने का साफ पानी देने में विफल रहा और विपक्ष को पीड़ितों से मिलने से रोका जा रहा है।