मनासा। इंदौर शहर में दूषित पानी पीने से कई निर्दाेष लोगों की असामयिक मृत्यु और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मीडिया के सामने की गई कथित असंवेदनशील, अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया।
युवा कांग्रेस मनासा विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन मनासा के कारगिल चौराहा स्थित मंडी गेट पर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इंदौर नगर निगम और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शिव पोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव अहीर, जिला महासचिव रमेश मेघवंशी, कुकडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद धनगर, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित गुर्जर, मनासा ब्लॉक उपाध्यक्ष मोना शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा कैलाश राठौर, सुरेश धनगर, जस्सू बना, ओम रावत, रामप्रसाद कसेरा, आर. सागर कछावा, सत्यनारायण लक्षकार, महेश नंदवाना, शशि कसेरा, उषा सचदेवा, मोहन गुर्जर, मनीष पोरवाल, लखन तुगनावत, अर्जुन नागदा, पुष्कर नागदा, दशरथ धनगर, जमनालाल खाटवा, लालाराम गुर्जर एवं भरत मेघवाल सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।