खरगोन। नगर परिषद बिस्टान के गोपालपुरा वार्ड 12 में कराया गया नाली निर्माण विवादों में घिर रहा है। मंगलवार को इस नाली निर्माण के गुणवत्ता मानकों पर सवाल खड़े करने के साथ ही इस नाली निर्माण से पेयजल व्यवस्था की गुणवत्ता पर असर पडऩे का अंदेशा भी जताया है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायती आवेदन सौंपते हुए बताया कि वार्ड में हाल ही में जो नाली निर्माण कराया गया है, वह घटिया एवं गुणवत्ताहीन है। सीएमओ का कहना है कि रहवासियों की शिकायत पर मौका मुआयना किया गया है। ठेकेदार को इस्टीमेट अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए है। वहीं पेयजल पाईप लाईन में सिवरेज का पानी जाने जैसी कोई स्थिति नही है।