BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 5:52 pm
KHABAR : सेवा सप्ताह के अंतर्गत जाजू कन्या महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता संपन्न, छात्राओं ने उत्साह के साथ की सहभागिता, प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने कहा- स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में 6 जनवरी 2026 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा नीमच के तत्वावधान में सेवा सप्ताह (6 से 12 जनवरी 2026) के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता का विषय “स्वामी विवेकानंद का जीवन, विचार एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान” रखा गया, जिस पर महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा नीमच के सचिव डॉ. स्वप्निल वधवा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा संयोजक डॉ. हीना हरित के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. वधवा ने छात्राओं को रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना के विकास में सहायक होते हैं।

उल्लेखनीय है कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता छात्राओं में सेवा भावना, मानवीय संवेदनशीलता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

प्रतियोगिता परिणाम
प्रतियोगिता में कु. रानू पाटीदार (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. कोमल मेहरा (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि कु. इरमनाज़ (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) एवं कु. अंजू माली (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE