नीमच। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं नालसा के दिशा-निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच वीरेंद्रसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में एवं सचिव शोभना मीणा तथा जिला विधिक सेवा अधिकारी प्रवीण पुनिया के निर्देशन में 6 जनवरी 2026, मंगलवार को मनासा तहसील के ग्राम कचौली में लीगल एड क्लिनिक का आयोजन किया गया।
लीगल एड क्लिनिक में पैरालीगल वॉलिंटियर एवं मानव अधिकार कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा द्वारा आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए नालसा, सालसा एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव रूपसिंह गुर्जर, सहायक सचिव जयप्रकाश पुरोहित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष मेघवाल, सुनीता चौहान, सरस्वती रावत, कारीबाई सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।