BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2026, 6:33 pm
REPORT : नीमच पुलिस लाईन्स में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, कमांडर ने दी सलामी, उत्कृष्ट टर्न-आउट वाले हुए पुरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस लाईन्स कनावटी के परेड ग्राउंड में मंगलवार 6 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया द्वारा आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्न-आउट, अनुशासन और टीम वर्क का मूल्यांकन किया गया।

पर्यवेक्षण से पहले रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया ने प्रातः 7 बजे परेड के लिए प्लाटूनों को तैयार कराया। 7.15 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड कमांडर ने उन्हें सलामी दी और निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।

निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्न-आउट की जांच की गई। जनरल परेड के पश्चात मार्च-पास्ट किया गया और 8रू10 बजे परेड का विसर्जन किया गया।

निरीक्षण के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिसोदिया ने पुलिस लाईन्स स्थित स्टोर, एमटी और आरमोरी का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट टर्न-आउट वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया, जबकि कमजोर प्रदर्शन करने वालों को भविष्य के लिए चेतावनी दी गई।

इस परेड में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकिता सिंह, निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सुबेदार सुरेश सिसोदिया सहित पुलिस लाईन्स, थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कुल 75 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस विभाग में नियमित परेड का उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और टीम वर्क को बढ़ावा देना बताया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE