नीमच। जिले में बाछडा समुदाय के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रशासन द्वारा संचालित पंख अभियान के तहत स्वरोजगार प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बाछडा समुदाय के 50 युवक, युवतियों को इस माह जिले के स्थानीय नव स्थापित उद्योगो में रोजगार दिलाना सुनिश्चित करें। महाप्रबंधक उद्योग एवं एमपीआईडीसी के अधिकारी उद्योगो से समन्वय, सम्पर्क कर, स्थानीय बाछडा युवाओं को रोजगार दिलवाए। बाछडा बाहुल्य ग्रामों में चयनित किए गये वालिंटियर के सहयोग से शाला से बाहर रहे, बच्चों को आगामी शिक्षा सत्र में विद्यालय में प्रवेश दिलाए। कोई भी बच्चा शाला त्यागी ना रहे। समुदाय के सभी विद्यार्थी नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित हो। इस कार्य में वालेंटियर्स का भी सहयोग लिया जाए। बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुर्गीपालन योजना, बकरी पालन योजना का बाछडा समुदाय के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सहकारिता, उद्यानिकी, अंत्यावसायी, कृषि, ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आजीविका मिशन द्वारा पंख अभियान के तहत लाभांवित हितग्राहियों की विभागवार समीक्षा की गई। सभी विभागों को अपनी विभागीय योजनाओं में बाछड़ा समुदाय के हितग्राहियों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।