मंदसौर। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 2(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। नागूसिंह राजपूत निवासी अरन्यागुर्जर की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस कुशालकुँवर को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।