BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 10:37 am
BIG NEWS : लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का भव्य आगाज, 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होगा तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव, एक हजार आकाशदीपों व आतिशबाजी से जगमगाया सेवाकुंज परिसर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध सीतामऊ नगर में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव के द्वितीय संस्करण का मंगलवार को लदूना तालाब स्थित सेवाकुंज परिसर से विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक हजार आकाशदीप आकाश में छोड़े गए तथा आकर्षक आतिशबाजी की गई, जिससे संपूर्ण सेवाकुंज परिसर प्रकाशमय हो उठा।

साहित्य महोत्सव के इस आगाज कार्यक्रम ने साहित्य, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया। अपनी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सीतामऊ नगर आगामी आयोजन के दौरान अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा का भव्य प्रदर्शन करेगा। मुख्य आयोजन 29, 30 एवं 31 जनवरी को सीतामऊ में आयोजित होगा, जिसमें साहित्य, कला, संस्कृति और दर्शन से जुड़ी देश की जानी-मानी हस्तियां सहभागिता करेंगी। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न विधाओं से जुड़े ज्ञानवर्धक एवं रुचिकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक हरदीप सिंह डंग, एसडीएम शिवानी गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

सीतामऊ साहित्य महोत्सव के माध्यम से क्षेत्रवासियों को एक बार फिर नगर की ऐतिहासिक, भौगोलिक एवं सांस्कृतिक समृद्धता से परिचित कराया जाएगा। आमतौर पर महानगरों में आयोजित होने वाला यह साहित्यिक आयोजन दूसरी बार सीतामऊ जैसे ऐतिहासिक नगर में आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। क्षेत्र में उपलब्ध हस्तलिखित ग्रंथ, ताम्रपत्र एवं अन्य बहुमूल्य ऐतिहासिक धरोहरें शोध एवं अध्ययन का महत्वपूर्ण विषय रहेंगी, जिन पर महोत्सव के दौरान विमर्श किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे नगर को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

आगाज कार्यक्रम के दौरान दोपहर में बच्चों के लिए विशेष बाल मेले का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। पानीपुरी, फ्रूट चाट, मेहंदी पेंटिंग सहित अनेक मनोरंजक स्टॉल बच्चों द्वारा संचालित किए गए। कलेक्टर अदिती गर्ग ने बाल मेले का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 30 व 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को आयोजित तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव में देश-प्रदेश की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की थी और इस आयोजन ने जिले सहित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE