उज्जैन। शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में मंगलवार को उपद्रव देखने को मिला। यहां तीन गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। यहां पारदी, सांठीया, कंजर औऱ गाडोलिए समुदाय के ढेरों में विवाद हुआ है। मामला शांत करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान गिरने से एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ। घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दरअसल पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है की शिप्रा नदी के किनारे कार्तिक मेला ग्राउंड में कई समाज के डेरे है। यह लोग यहां पर तंबू लगाकर रहते हैं और महाकाल मंदिर व काल भैरव मंदिर क्षेत्र में अलग-अलग प्रकार का व्यापार व्यवसाय करते हैं। कुछ लोग फेरी लगाकर धार्मिक सामग्रियां बेचते हैं। माला रुद्राक्ष व अन्य प्रकार की सामग्री बेची जाती है। इसके साथ ही कुछ लोग भिक्षवर्ती करते हैं। आज शाम को करीब आधा दर्जन युवक यहां बैठकर शराब पी रहे थे। यह युवक अलग-अलग डेरे से थे। इनमें आपस में विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की ढेरों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष बाहर आ गए और आपस में मारपीट शुरू कर दी। यहां जमकर लाठी डंडे व लात घुसे व पथराव हुआ है। घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मामूली चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शिप्रा नदी के पास खुला मैदान में अलग-अलग समाज के लोग तंबू लगाकर रहते हैं। ये लोग माला बेचना, भिक्षावृत्ति व फेरी लगाकर काम करते है। यहां इनका आपस में विवाद हुआ है । दो लोगों को चोट आई है। गिरने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। दोनों पक्षो करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
सीएसपी राहुल देशमुख ने बताया कि कार्तिक मेला ग्राउंड में करीब आधा दर्जन युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने आपस में विवाद शुरू कर दिया और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। कुछ लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। हालांकि अभी किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।