खरगोन। दिनांक पांच जनवरी को खरगोन जिले के थाना भीकनगाँव पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, झिरनिया रोड़ गणपति बेड़े के सामने तालाब के किनारे एक महिला का शव झांडियो के पास पड़ा हुआ है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भीकनगाँव पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया व तत्काल पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा अज्ञात शव की पहचान हेतु सूचना प्रसारित की गई जिसमे शव की पहचान फ्रीगंज भीकनगाँव मे रहने वाली संगीता के नाम से हुई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का ग्राम जामली, पंधाना के निवासी योगेश से प्रेम प्रसंग था वहीं उसे भी घटना के दिन घटना स्थल पर देखा गया। पुलिस ने योगेश को अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक, तरीके से पूछ ताछ करने पर उसने बताया कि चरित्र शंका के होने पर उसने मृतिका का गला घोंटा ओर उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या के जुर्म में योगेश पिता कालू निवासी ग्राम जामली, थाना पंधाना जिला खंडवा को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही भिकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य एवं थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत के नेतृत्व में भिकनगांव पुलिस टीम के द्वारा की गई।