जावद। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ एवं प्रशासक अमन वैष्णव एवं डिप्टी कलेक्टर सहायक प्रशासक पराग जैन के निर्देशन में सामाजिक न्याय विभाग नीमच एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा एडिप योजना एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण एवं परीक्षण (चिन्हांकन) शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर दिनांक 9 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (डोम), जावद में आयोजित होगा। शिविर में पूर्व में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे, वहीं ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें अब तक सामग्री प्राप्त नहीं हुई है, उनका परीक्षण कर चिन्हांकन भी किया जाएगा।
शिविर के दौरान बैटरी चलित वाहन, ट्रायसिकल, छड़ी, व्हीलचेयर, स्मार्टफोन, बैसाखी, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), टीएलएम किट, एमआर किट सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरणों हेतु पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण किया जाएगा।
जावद क्षेत्र के समस्त दिव्यांगजनों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लें।
आवश्यक दस्तावेज-
दिव्यांग प्रमाण पत्र
यूडीआईडी कार्ड / डिजिटल प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
समग्र आईडी
राशन कार्ड (बीपीएल) अथवा आय प्रमाण पत्र
एक पासपोर्ट साइज फोटो
उपरोक्त सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोप्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9713165344 पर भूरालाल अहीर से संपर्क किया जा सकता है।