नीमच/मनासा। एशियन वाटर बर्ड सेंसस 2026 के अंतर्गत मंगलवार को चंबलेश्वर जलाशय, कंजार्डा (मनासा) क्षेत्र में पक्षी गणना की गई। इस अवसर पर जलाशय एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रवासी एवं स्थानीय जलपक्षियों की उपस्थिति का अवलोकन किया गया।
पक्षी गणना कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) नीमच एसके अटोदे, पर्यावरण प्रेमी एवं “बैंबू मैन” के नाम से प्रसिद्ध कमलाशंकर विश्वकर्मा, एसडीओएफ मनासा प्रदीप कछावा, रेंज अधिकारी शाश्वत द्विवेदी, डिप्टी रेंजर भास्कर, यादव सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा जलाशय क्षेत्र में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की संख्या एवं संरक्षण स्थिति का आंकलन किया गया। इस गणना का उद्देश्य जलपक्षियों के संरक्षण, उनकी संख्या पर निगरानी तथा जैव विविधता को संरक्षित करना बताया गया।