देवास। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई कई लोगों की मौत के विरोध में देवास के सयाजी द्वार पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में पुर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनोज राजानी, वर्तमान शहर एवं ग्रामीण अध्यक्ष प्रयास गोतम, मनिष चोधरी,युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दूषित पानी से बीमार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई।
इस मौके पर वक्ताओं ने शासन की लापरवाही को इस त्रासदी का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने शासन से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की, ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय और संबल मिल सके।
युवक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला, ने कहा की “इंदौर में दूषित पानी के कारण लोगों की मौत होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। यह पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।