BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 1:13 pm
REPORT : जिला प्रशासन द्वारा सुशासन की अभिनव पहल, प्रशासन गांव की ओर अभियान के पहले चरण में नीमच जिले में 46 हजार से अधिक हितग्राही लाभांवित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन नीमच द्वारा सुशासन की दिशा में अभिनव पहलकर, प्रशासन गांव की और  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रथम चरण में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक  ग्राम पंचायतों के 85  कलस्‍टर मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर ,  46 हजार से अधिक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है। प्रथम चरण में जिले में आयोजित इन शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग,  शिक्षा,राजस्‍व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा कुल 46 हजार 500 से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।

विशेष राजस्‍व शिविरों में 2945 आवेदन प्राप्‍त - 590    निराकृत
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत प्रथम चरण में जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविरों में कुल 2945 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 590 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2355 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 637, बंटवारा के 269, सीमांकन के 54, कब्‍जा विवाद के 22, रास्‍ता विवाद के 80, खसरे नक्‍क्षे में बटांकन के 280, राजस्‍व पुलिस के मध्‍यस्‍थता संबंधी 19 आवेदन प्राप्‍त हुए है। राजस्‍व रिकार्ड मे आदेश अमल के 222, बी1 वाचन उपरांत रिकार्ड सुधार के 532 आवेदन, ग्राम आबादी के प्रस्‍ताव 38, फार्मर रजिस्‍ट्री के 229, आरओआर केवायसी के 448, नक्‍क्षे में त्रुटिसुधार के 137 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से कुल 590 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है।  

जिले में 5906 आवास हितग्राहियों का सत्‍यापन-
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत प्रथम चरण में जिले में आयोजित शिविरों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 131 स्‍थानों पर वृहद स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया।  मनरेगा के 2818 हितग्राहियों की ई-केवायसी अपडेट, प्रधानमंत्री आवास के 5906 हितग्राहियों का चेकर सत्‍यापन,  1021 आवास हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग, 1695  हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान,  पेंशन योजना के हितग्राहियों के 597 नये आवेदन प्राप्‍त कर, उनका सत्‍यापन, शौचालय निर्माण के नवीन 779 हितग्राहियों का चिंहाकन, संबल कर्मकार के 527 नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब , मां की बगिया के 204 कार्यो के मस्‍टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग की गई और 116 कार्यो की मटेरियल देयकों की बुकिंग की गई।

प्रशासन गांव की ओर अभियान 29 हजार 936 महिलाएं एवं बच्‍चे लाभांवित-
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित शिविरों में कुल 29936 हितग्राही उपस्थित रहे।  शिविरों में 3882  हितग्राहियों की समग्र आईडी का कार्य किया गया। लाडली लक्ष्मी योजना में शेष 644 बालिकाओं का चिंहाकन व  2498 बालिकाओं की छात्रवृत्ति समस्या का निराकरण किया गया।  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रथम प्रसव के 650  एवं द्वितीय प्रसव के 339  हितग्राहियों का चिंहाकन कर 252 लंबित भुगतान प्ररकणों का निराकरण किया गया। शिविरों में 15408  बच्चों का शारीरिक माप सत्यापन, 2242 बच्चों की अपार आईडी व 1453 महिलाओं की आभा आईडी बनाई गई। जन्मजात विकृति वाले 202 बच्चों का चिन्हांकन कर, 70 बच्चो को स्वास्थ्य विभाग को रेफर किया गया।  SAM  श्रेणी के 325 नवीन व MAM  श्रेणी 1336 नवीन बच्चों का चिन्हांकन कर, 77 बच्‍चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर किया गया।

स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों में 7746 हितग्राही लाभांवित-
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिले में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में 7746 हितग्राही लाभांवित किए गए है। इनमें 6368 मरीजों की सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य जांच की गई। एन.सी.डी.स्‍क्रीनिंग के तहत 5262 मरीजों की बी.पी.शुगर की जांच, 97 नवीन गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन, टीकाकरण से छूटे 176 बच्‍चों का टीकाकरण, आंगनवाडी में छूटे हुए 1671 बच्‍चों की हीमोग्‍लोबिन जांच, 727 महिलाओं की हीमोग्‍लोबिन जांच कुल 2661 एचवी टेस्‍ट किए गए। शिविरों में कुल 1402 संभावित टी.बी.मरीजों की खंखार पट्टी संग्रहण कर जांच की गई, प्रसूति सहायता जननी सुरक्षा के 27 हितग्राहियों के आधार लिंकेज की कार्यवाही की गई। शिविरो में 171 धरती आबा कार्ड, 94 आयुष्‍मान कार्ड, 113 समग्र ईकेवायसी अपडेट, 113 समग्र आईडी समस्‍या का निराकरण किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE