BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 2:39 pm
KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा कालापीपल के भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी पर अभद्र टिप्पणी, कर्तव्य प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश जारी, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर 

Share On:-

पोलयकलां। शाजापुर जिले के अवंतीपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र में कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तिलावद मैना निवासी हरिओम पटेल पर यह आरोप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार देर रात बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे थे और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अवतीपुर बडोदिया थाना प्रभारी बज्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी कि तलाश जारी है शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा आरोपी के द्वारा पूर्व मे भी अभद्र टिप्पणी की गई थी


अरनियाकलां निवासी मनोज पिता नन्नूलाल सोनानिया (40) ने अवंतीपुर बड़ोदिया थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मंगलवार को मनोज ने अपनी फेसबुक आईडी से एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में अरनियाकलां में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री करणसिंह वर्मा, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीप्रसाद ठेकेदार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करने का जिक्र था।


विधायक ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील
इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि मां-बहन के लिए अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस के संस्कारों को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री की माता के लिए इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि हरिओम पटेल कांग्रेस समर्थक है।


फेसबुक पोस्ट पर विधायक को मारने की धमकी दी
इसी पोस्ट पर शाम करीब 8रू33 बजे हरिओम पटेल ने अपनी फेसबुक आईडी से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के लिए अश्लील, आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी टिप्पणी की। इतना ही नहीं, आरोपी हरिओम पटेल ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक अलग पोस्ट भी डाली, जिसमें विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपी की ओर से इस प्रकार की हरकतें पहले भी की जा चुकी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पहले भी हरिओम पटेल व विधायक के बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था
गौरतलब है कि इससे पहले भी 23 अप्रैल को आरोपी हरिओम पटेल और विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उस मामले में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया था। यह दूसरी बार है जब विधायक को मां बहन किं गाली-गलौज शोसल मिडिया पर देकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।


थाना प्रभारी मिश्रा बोले सख्त कार्रवाई होगी
इस मामले में अवंतीपुर बडोदिया थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के द्वारा कहा गया कि आरोपी को मंगलवार रात से ही सरगर्मी से तलाश की जा रही है कानून अपना काम कर रहा है क्योंकि जनप्रतिनिधि को जनता ने चुना है उसका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है कहीं ना कहीं आरोपी के खिलाफ विधानसभा का माहौल बिगड़ने की कोशिश की गई है आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है  और शीघ्र ही  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी हरिओम पटेल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE