BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 3:35 pm
KHABAR : पत्रकार हितों की रक्षा हेतु वरिष्ठ पत्रकार संघ खनियांधाना का गठन, निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

खनियांधाना। पत्रकारों की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ पोठयाई स्थित हिमांशु झा के पेट्रोल पंप पर नगर के प्रमुख पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति और बेहद उत्साहपूर्ण वातावरण में वरिष्ठ पत्रकार संघ खनियांधाना की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव किया गया।


बैठक की शुरुआत में पत्रकार भरत साहू द्वारा अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे उपस्थित सभी पत्रकारों ने हर्षध्वनि के साथ सर्वसम्मति से पारित कर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना। इसी प्रकार वरिष्ठ पत्रकार गणेशाराम सोनी की ओर से सचिव पद के लिए दिनेश झा का नाम प्रस्तावित किया गया। साथ ही पत्रकार आदेश सेन की ओर से कोषाध्यक्ष पद हेतु सुरेंद्र पांडे एवं सह-सचिव के लिए मुकेश प्रजापति के नाम पारित किए गए। पूरी चयन प्रक्रिया निर्विरोध और सर्वसम्मति से संपन्न हुई। संगठन के कुशल मार्गदर्शन हेतु अधिमान्य पत्रकार अनिल पांडे जी को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया है।


बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक अधिमान्य पत्रकार अनिल पांडे ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का रक्षक है और पत्रकारों के हितों व उनके मान-सम्मान की रक्षा करना ही इस संघ का प्राथमिक उद्देश्य होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा ने अपने उद्बोधन में विश्वास दिलाया कि संघ हर पत्रकार साथी के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा और प्रशासन के समक्ष उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा।

 
सचिव दिनेश झा ने आपसी तालमेल और एकजुटता पर बल दिया, वहीं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे और सह-सचिव मुकेश प्रजापति ने भी पत्रकारिता के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार गणेशाराम सोनी और पत्रकार हिमांशु झा ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया और संगठन की सफलता की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE