देवास। किसान जन आंदोलन यात्रा के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल इंदौर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे भारत में चर्चा का विषय बन चुका है।
धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 11 तारीख को इंदौर पहुंच रहे हैं, जहां मध्यप्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने दावा किया कि उस दिन पूरा इंदौर जाम रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़ितों की वास्तविक संख्या छुपा रही है और जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वे गलत हैं। उन्होंने कहा कि यह इंदौर नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मामला है और भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के कारण ही यह हादसा हुआ है।
चौहान ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दोषी ठहराते हुए दोनों से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती।