BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 7:37 pm
KHABAR : किसान कांग्रेस की किसान जन आंदोलन पदयात्रा पहुँची बरखेडा गंगासा, किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं, कांग्रेस ने भरोसा दिलाया समाधान का, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। किसान कांग्रेस की किसान जन आंदोलन पदयात्रा आज बरखेडा गंगासा माता जी मंदिर से प्रारंभ होकर खड़ावदा पहुँची, जहाँ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएँ साझा करते हुए बताया कि समय पर बिजली और खाद नहीं मिल रही है, फसलें रोज़ड़ो द्वारा बर्बाद की जा रही हैं और सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित चन्देल ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के लिए किसान कांग्रेस पूरे जिले में गांव-गांव पदयात्रा निकाल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को जगाने और किसानों के हक अधिकार की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगी।

पदयात्रा में भानपुरा जनपद अध्यक्ष विजय पाटीदार, भानपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शिव भानपीय, जिला पंचायत सदस्य रिंकेश डबकरा, गरोठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश पाटीदार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भवानी शंकर धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इंदर सिंह गौड़, दिनेश सोनी, सुनील मिश्रा, खलील अहमद, आईटी सेल जिलाध्यक्ष दीपक धनोतिया, राकेश संघवी, आजम खान, दीपक रत्नावत सहित कई किसान और कांग्रेसजन उपस्थित थे।

किसानों ने कहा कि कांग्रेस पदयात्रा उनके मुद्दों को सरकार तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और उन्हें अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखने का विश्वास है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE