BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 7:41 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला अस्‍पताल नीमच की रोगी कल्‍याण समिति की बैठक में बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारी स्‍वास्‍थ्‍य पराग जैन, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. आरके खद्योत, सिविल सर्जन डॉ. महेन्‍द्र पाटील, डॉ. बीएल मालवीय, डॉ. मनीष यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या, सीएमओ दुर्गा बामनिया एवं समिति के सदस्‍य उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने जिला चिकित्‍सालय नीमच के केंटीन संचालन के लिए नवीन निविदा 12 जनवरी तक जारी करनेतथा रो.क.समिति की प्रथम तल की चार दुकानों की  12 जनवरी तक नवीन निविदा जारी करने के निर्देश भी सिविल सर्जन को दिए। अस्‍पताल परिसर में वाहन पार्किंग स्‍थल के लिए अन्‍य वैकल्पिक स्‍थान को चिंहित कर पार्किंग स्‍थल, वाहन स्‍टेण्‍ड बनाने के लिए निर्देश भी दिए गए।

बैठक में बताया गया, कि मेटरनिटी वार्ड एवं एन.आर.सी.वार्ड मरम्‍मत तथा बाउण्‍ड्रीवाल की ऊंचाई बढानेके लिए लो.नि.विभाग को 7.30 लाख की राशि जारी की गई है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। डीएफएम मद से जिला अस्‍पताल में उपकरणों के लिए स्‍वीकृत 86 लाख की राशि से उपकरण क्रय करने हेतु उपकरणों की सूची सम्‍बंधित चिकित्‍सकों से अनुमोदित करवाकर विधिवत प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए गए। बैठक में अनुपयोगी सामग्री की नीलामी की निविदा जारी करने, दो नग कम्‍प्‍यूटर क्रय करने, रोगी कल्‍याण समिति से आयुष्‍मान शाखा में मानव संसाधन की व्‍यवस्‍था करने एवं ओपीडी संचालन के लिए रो.क.स.से भुगतान करने के निर्देश भी दिए गये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE