BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2026, 7:44 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने अवैध खनिज परिवहन के तीन प्रकरणों में आरोपित की 86 हजार रूपये से अधिक की शास्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमाशु चंद्रा द्वारा अवैध खनिज परिवहन के तीन  प्रकरणों में कुल 86 हजार 250  रूपये की शास्ति अधिआरोपित की गई है। कलेक्‍टर ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022  के तहत अनावेदक अवैध खनिज परिहवनकर्ता संजय पिता मांगीलाल कुम्‍हार निवासी बांगरेडा मामादेव तहसील निम्‍बाहेडा द्वारा रैत का अवैध परिवहन करने पर खनिज रायल्टी का 15 गुना अर्थशास्ति राशि 3750 रूपए एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25 हजार रूपये इस प्रकार कुल 28750  रूपए की शास्ति अधिरोपित की है। खनि अधिकारी को निर्देशित किया है, कि अधिरोपित जुर्माने की राशि 28750  रूपए चालान से 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने पर जप्त शुदा वाहन ट्रेक्‍टर ट्राली सोनालीका डीआई 745 को मुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए।

इस संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार खनिज सर्वेयर द्वारा 6 जनवरी 2026 को  ग्राम जावद के आकस्मिक भ्रमण के दौरान उक्‍त ट्रेक्‍टर द्वारा अवैध रूप से रैत परिवहन करना पाए जाने पर वाहन जप्त कर,पुलिस थाना जावद की अभिरक्षा में रखा गया तथा अवैध परिवहनकर्ता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था।

इसी तरह दो अन्‍य प्रकरणों में कलेक्‍टर द्वारा खनिज के अवैध परिवहनकर्ता वाहन मालिक संजय पिता मांगीलाल कुम्‍हार निवासी बांगरेडा मामादेव पर कुल 28 हजार 750 रूपये एवं रैत का अवैध परिवहन करने पर वाहन मालिक छगनलाल पिता मोहन लाल कुमावत निवासी बोरखेडी जावद पर भी कुल 28 हजार 750 रूपये की अर्थशास्ति अधिआरोपित की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE