BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 10:20 am
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के आग्रह पर वरिष्ठ स्वयंसेवी मार्तण्ड राव मराठा ने मनीष उपाध्याय को ज्यूस पिलाकर तुड़वाया अनशन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगर में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे जनआंदोलन के क्रम में  समाज एवं जनहित की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे मनीष उपाध्याय ने बुधवार को प्रातः 11.00 बजे छोटी सादड़ी के ऐतिहासिक गांधी चौराहे पर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजन की उपस्थिति में अपना अनशन विधिवत रूप से समाप्त किया।


इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के आग्रह पर छोटी सादड़ी क्षेत्र के वरिष्ठ स्वयंसेवी मार्तण्ड राव मराठा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के हाथों से मनीष उपाध्याय को ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। जैसे ही अनशन समाप्त हुआ, गांधी चौराहा उपस्थित जनसमूह की तालियों से गूंज उठा और वातावरण भावनाओं से सराबोर हो गया।


उल्लेखनीय है कि मनीष उपाध्याय विगत कई दिनों से समाज एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अनशनरत थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में लगातार चिंता बनी हुई थी। वरिष्ठ नागरिक मंच, पेंशनर समाज, परशुराम संगठन, मुस्लिम समाज, सर्व हिंदू समाज सहित अनेक सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं शुभचिंतकों द्वारा लगातार उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की जा रही थी।


पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने भी मनीष उपाध्याय से संवाद कर उन्हें अनशन समाप्त करने का आग्रह किया तथा प्रशासन स्तर पर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए आश्वासन के पश्चात मनीष उपाध्याय ने सभी सामाजिक संगठनों एवं आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।


गांधी चौराहे पर आयोजित इस अवसर पर नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सामाजिक सौहार्द, आपसी संवाद एवं लोकतांत्रिक तरीके से समस्याओं के समाधान पर बल दिया। यह आयोजन नगर में सकारात्मक सोच, एकता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया। मनीष उपाध्याय के अनशन समाप्त करने के निर्णय का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सार्थक, दूरदर्शी एवं जिम्मेदार पहल बताया। संगठनों ने विश्वास जताया कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन शीघ्र ही धरातल पर उतरेंगे और जनसमस्याओं का समाधान होगा।


इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमृतलाल बंडी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, वरिष्ठ नागरिक मार्तव राव मराठा, जगन्नाथ सोंलकी, अमृतलाल नाहर, योगेंद्र उड़िया, लालाराम इंदौरा, नगर कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र राव मराठा, नगरपालिका अध्यक्ष फातेमा मुस्तफा बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत मीणा, भाटखेड़ी मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मीणा, कारुंडा मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, मोती राव मराठा, शांतिलाल उपाध्याय, ठाकुर चंद्र कुमावत, दिलीप पोरवाल, अरविंद नाहर, पार्षद भरत वैष्णव, भरत खटीक, प्रेमचंद तेली, अजय यादव, हरीश टेलर, राधेश्याम गायरी, राधेश्याम चंडालिया, उदय लाल मीणा, नागेश रेगर, चट्टान सिंह साहू, यासीर पठान, ओमप्रकाश ओढ़िच्च, दीपक व्यास, प्रवक्ता बंसीलाल यादव, अनिल शर्मा (कालीचरण), रविराव राव मराठा (बंटी), एनएसयूआई नगर अध्यक्ष पंकज पुरबिया, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मुन्नीबाई, नूरदर खान पठान, राजेंद्र यादव, सुरेश जटिया, हेमंत डूंगरवाल, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष बबलू नागौरी, विजय सोनी, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, भोजराज जायसवाल, ललित टेलर, प्रशासक राधेश्याम  मीणा, अम्बालाल मीणा, मिट्ठूलाल मीणा, अंबालाल गुर्जर, बंसीलाल आंजना, विजय गंधर्व, देवीलाल उपाध्याय,, लक्ष्मीलाल जायसवाल, सत्यनारायण अहीर, राकेश अहीर, फिरदौस भाई, यशवंत मुखिया, शीतल नलवाया, दिनेश जायसवाल, नितिन सोनी, सूरजमल रैगर,राकेश जगदाले, पारस सेन, शाकिर भाई मंसूरी, राजू शर्मा, देवीलाल खटीक सहित छोटीसादड़ी क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने मनीष उपाध्याय के संघर्ष, संयम, धैर्य एवं जनसेवा भाव की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE