चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता से हुआ ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के द्वारा राज्यव्यापी अभियान ‘न्याय आपके द्वार -लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधान‘ 90 दिवसीय अभियान प्रारंभ किया गया है जोकि गत 10 नवम्बर 2025 से संचालित है। उक्त अभियान के तहत प्राप्त प्रकरणों में आज 07.01.2026 को स्थायी लोक अदालत चित्तौड़गढ में 20 से अधिक प्रकरणों का राजीनामें से निस्तारण किया गया।
प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश मानसिंह चूण्डावत के निर्देशानुसार इस अभियान का पेरालीगल वॉलेन्टीयर(अधिकार मित्र), पेनल अधिवक्तागण एवं अन्य स्वयं सेवा संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरानआम जनों से जनहित के सभी प्रकार के जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों को तैयार करवाया जाकर उनका अधिकार मित्र (पीएलवी) द्वारा सत्यापन करवायें जाकर प्राधिकरण द्वारा नियुक्त अधिवक्तागणों द्वारा प्रकरण तैयार कर प्रभावी पैरवी की जा रही है।ग्राम नेतावलगढ़ महाराज के ग्रामीण जनों कि जनहित से संबधित नाली की, साफ सफाई, रोड़ कि आदि 20 से अधिक शिकायतों के आवेदन तैयार कर अधिकार मित्र (पीएलवी) द्वारा सत्यापन करवाया जाकर डिप्टी चीफ लिगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता रमेश चन्द्र दशोरा को प्रकरण में पैरवी हेतु नियुक्त किया गया। जिनके द्वारा प्रकरण तैयार कर माननीय स्थायी लोक अदालत के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत कर प्रभावी पैरवी की गयी। जिसमें 7 जनवरी 2026 को नेतावलगढ़ महाराज गांव के समस्त प्रार्थीगण एवं ग्राम पंचायत संरपच राजदीप सिंह राणावत व सचिव शकील अहमद के मध्य आपसी समझाईश करवाकर समस्त 20 प्रकरणों का राजीनामें से निस्तारण कराया गया। प्रार्थीगण ने बताया कि हमारे गांव में साफ सफाई, नाली, सड़क आदि समस्याओं से संबंधित शिकायतें थी। जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में न्याय आपके द्वार अभियान के बारे में जानकारी मिली। जिस पर पेरालीगल वॉलेन्टीयर द्वारा शिकायत आवेदन तैयार किये गये, पेनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा प्रार्थीगणों से काउंसलिंग की गयी तथा अधिवक्ता रमेश चन्द्र दशोरा द्वारा प्रकरण में पैरवी की गयी और इन समस्त प्रकरणों में दर्ज शिकायतों का गांव के सरपंच एवं सचिव द्वारा निराकरण कर दिया गया है। न्याय आपके द्वार अभियान कि सहायता से गांव में गांववासियों को अब रोड़ पर साफ सफाई हो गयी है, नालिया भी साफ हो गयी है, जो नालियां बंद थी उनको खोद कर चालु करवा दिया है व रोड़ कि मरम्मत करवा दी है एवं समस्त सुविधाएं मिल गई है।
उक्त अभियान के तहत पूरे जिला न्यायक्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा प्राप्त शिकायतों को तैयार पर अधिवक्तागणों द्वारा पेरवी कि जा रही है। अब तक कुल 427 प्रकरणों में अधिवक्तागणों को पैरवी हेतु निर्देशित कर दिया गया। आमजन से अपील है कि वे अपनी जनहित से संबंधित समस्याओं के निराकरण अपनी शिकायत आवेदन प्रेषित करावें ताकि आपकी समस्याओं का समाधान कराया जाकर अभियान को सफल बनाया जा सके।