BREAKING NEWS
NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 10:46 am
NEWS : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता, छात्र व छात्रा वर्ग में रोमांचक मुकाबले जारी, विभिन्न राज्यों एवं संगठनों की टीमों ने किया दमदार प्रदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को छात्र एवं छात्रा वर्ग के ग्रुप मुकाबलों में कई रोचक एवं एकतरफा मैच देखने को मिले। विभिन्न राज्यों एवं संगठनों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

छात्र वर्ग के परिणाम-
छात्र वर्ग में दिल्ली ने नवोदय विद्यालय समिति को 20–10 से पराजित किया। विद्या भारती ने सीबीएसई को 21–15 से हराया। तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को 16–8 से तथा आईपीएससी ने उड़ीसा को 19–15 से शिकस्त दी। उत्तराखंड ने असम को 21–6 से बड़े अंतर से हराया, जबकि तमिलनाडु ने सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को 33–1 से पराजित किया।

अन्य मुकाबलों में हरियाणा ने बिहार को 18–7 से, झारखंड ने आईबीएसएसओ को 23–13 से, पश्चिम बंगाल ने पांडिचेरी को 10–5 से, महाराष्ट्र ने केरल को 15–7 से तथा उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 13–8 से हराया।

ग्रुप मुकाबलों में मणिपुर ने तमिलनाडु को 24–13 से, गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 18–6 से, पंजाब ने नवोदय विद्यालय समिति को 13–9 से, हरियाणा ने झारखंड को 21–11 से तथा बिहार ने आईबीएसएस की टीम को 16–4 से पराजित किया। दिल्ली ने सीबीएसई को 20–5 से शिकस्त दी।

इसी क्रम में असम ने सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को 10–1 से, केरल ने पांडिचेरी को 18–7 से, महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 19–8 से, उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 16–7 से तथा जम्मू-कश्मीर ने सीआईएससीई को 13–10 से हराया।

छात्रा वर्ग के परिणाम
छात्रा वर्ग में पंजाब ने दिल्ली को 15–8 से, झारखंड ने आईबीएसएसओ को 7–2 से, हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 18–8 से तथा नवोदय विद्यालय समिति ने चंडीगढ़ को 8–5 से हराया। बिहार ने आंध्र प्रदेश को 21–5 से पराजित किया।

सीआईएससीई ने कर्नाटक को 6–5 से, उत्तराखंड ने केंद्रीय विद्यालय संगठन को 13–2 से तथा मणिपुर ने सीबीएसई को 13–8 से हराया।
मेजबान राजस्थान ने छात्रा वर्ग में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सीबीएसई वेलफेयर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को 25–0 से पराजित किया।

अन्य मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 21–9 से, केरल ने आईपीएससी को 11–2 से, छत्तीसगढ़ ने असम को 20–6 से तथा दिल्ली ने झारखंड को 19–5 से हराया।
अतिरिक्त मुकाबलों में तमिलनाडु ने गुजरात को 10–7 से, महाराष्ट्र ने विद्या भारती को 16–9 से, उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को 20–1 से, मध्य प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 15–5 से एवं कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 17–6 से पराजित किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह-
आयोजक विद्यालय पारोली के शारीरिक शिक्षक कानसिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, जिला परिषद के वरिष्ठ लेखा अधिकारी राघव शर्मा, जिला कलेक्टर के निजी सचिव शांतिलाल सुथार तथा जवान सिंह चुंडावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE