चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया द्वारा घोषित नवगठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की प्रथम बैठक एवं साधारण सभा की विशेष बैठक आगामी 11 जनवरी 2026, रविवार को शांति भवन, सेंथी, चित्तौड़गढ़ में आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय महामंत्री राकेश मेहता (जावरा) ने बताया कि इस अवसर पर सभी नवमनोनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज सिंघवी के अनुसार बैठक में संस्था की सामाजिक गतिविधियों, देशभर में विचरण कर रहे साधु-संतों की व्यवस्था एवं देखभाल, दिवाकर प्रकाशन साहित्य, विहार सहयोग टीम, दिवाकर परिवार डायरेक्टरी का प्रकाशन, प्रांतीय, जिला एवं तहसील स्तर तक संगठनात्मक विस्तार, युवा एवं महिला शाखा की सक्रियता, स्थायी कोष निर्माण तथा स्थायी दिवाकर स्मृति प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
चित्तौड़ शाखा अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश भड़कतीया ने बताया कि बैठक को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीलेश कांठेड़ एवं सुधीर जैन द्वारा दी गई।