BREAKING NEWS
KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<     नीमच में कांग्रेस का तीखा पलटवार: मीनाक्षी.. <<     खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 2:11 pm
BIG NEWS : बीजेपी दफ्तर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, संगठन महामंत्री से अकेले में हुई बातचीत, घंटा वाले बयान से विवादों में घिरे थे मंत्री, इंदौर के आरएसएस कार्यालय सुदर्शन पर हाईलेवल बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को बीजेपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच अकेले में बातचीत हुई। इस चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया। वहीं भाजपा ने तर्क दिया कि रोस्टर डे के हिसाब से कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जेड सीआईएसएफ सुरक्षा मिली हुई हैं।


देर रात इंदौर के आरएसएस कार्यालय सुदर्शन पर हाईलेवल बैठक
इधर, इंदौर में बुधवार देर रात आरएसएस कार्यालय सुदर्शन में हाईलेवल बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, भागीरथपुरा घटनाक्रम पर डेढ़ घंटे से ज्यादा चर्चा की गई। इस मीटिंग में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को तलब किया गया था। मेयर भार्गव को दफ्तर के बाहर छोड़कर उनका शासकीय वाहन रवाना हो गया था। बताया जा रहा है कि इस बैठक में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, संघ के कई पदाधिकारियों ने चर्चा की।


कैलाश विजयवर्गीय ने दिया था विवादित बयान
दरअसल, इंदौर में दूषित पानी से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दिनों इस मामले को लेकर जब कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया तो मंत्री ने विवादित बयान दिया था। विजयवर्गीय ने मीडिया के सवाल पर भड़कते हुए कहा था कि ‘छोड़ो यार तुम फोकट प्रश्न मत पूछो-क्या घंटा हो गया है।’ इतना ही नहीं उन्होंने शब्दों की मर्यादा लांघते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।


कांग्रेस ने प्रदर्शन कर मांगा था इस्तीफा
मंत्री विजयवर्गीय अपने बयान से खुद ही विवादों में घिर गए। विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया। कैलाश के ‘घंटा’ वाले बयान और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशभर मंत्रियों और बीजेपी विधायकों के आवास-निवास घेरे गए। इस दौरान कांग्रेस ने मंत्री कैलाश से इस्तीफे और पानी कांड के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE